हिंदी पखवाड़ा (01-14 सितम्बर) के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय जी.सी. सी.आर.पी.एफ. अगरतला में दिनांक 11.09.2025 को हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय पुस्तकालय में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना एवं हिंदी साहित्य की समृद्ध विरासत से उन्हें परिचित कराना था।
प्रदर्शनी में साहित्य, विज्ञान, प्रसिद्ध लेखकों के उपन्यास, लघु कथाएँ, आत्मकथाएँ तथा बाल साहित्य की विविध पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पुस्तक प्रदर्शनी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुस्तकों का अवलोकन किया।
पुस्तकालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक हिंदी पुस्तकें पढ़ने हेतु प्रेरित किया।
कुल मिलाकर यह पुस्तक प्रदर्शनी एक सफल और ज्ञानवर्धक आयोजन रहा, जिसने हिंदी पखवाड़ा समारोह को और भी सार्थक बना दिया|
No comments:
Post a Comment